गुड न्यूज़: पहली बार 24 घंटे में कोरोना के नए मरीज कम आए और ठीक ज्यादा हुए, जानें राज्यवार आंकड़े

गुड न्यूज़: पहली बार 24 घंटे में कोरोना के नए मरीज कम आए और ठीक ज्यादा हुए, जानें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 30,055,710 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 943,433 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 1013964 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 4208431 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 85619 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 5308014 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- दुनियाभर में कोरोना से 3.06 करोड़ लोग संक्रमित, 9.4 लाख से ज्यादा मौतें, जानें भारत का हाल

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 93,337 नए मामले सामने आए और 1,247 लोगों की मौत हुई। रिकवरी रेट मामूली बढ़त के साथ 79.28 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.61 फीसदी है। वहीं, 19.10 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 18 सितंबर तक कुल 6,24,54,254 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से  शुक्रवार को एक दिन में 8,81,911 नमूनों की जांच की गई।

देश में पहली बार एक दिन में करीब एक लाख कोरोना के मरीज ठीक हुए हैं। यह पहली बार है जब नए केस कम आए हैं और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा है।

भारत में सात अगस्त को कोविड-19 मरीजों की संख्या 20 लाख के पार हुई थी जबकि 23 अगस्त को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 30 लाख के पार हो गई। देश में पांच सितंबर को संक्रमितों की संख्या 40 लाख हुई। वहीं, 16 सितंबर को देश में कोविड-19 मरीजों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

84423

519891

5244

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

165

3414

52

अरुणाचल प्रदेश

1886

5106

13

असम

28631

123687

540

बिहार

12609

151750

859

चंडीगढ़ 

2987

6415

113

छत्तीसगढ़

36580

44392

645

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

218

2639

2

दिल्ली

32250

201671

4907

गोवा

5730

21314

335

गुजरात 

16076

100974

3286

हरियाणा

21291

83878

1092

हिमाचल प्रदेश 

4430

7081

111

जम्मू एंड कश्मीर 

20770

39305

966

झारखंड

13924

54052

602

कर्नाटक

101148

394026

7808

केरल

35795

90085

501

लद्दाख

987

2600

48

मध्य प्रदेश 

21605

76952

1901

महाराष्ट्र 

301273

834432

31791

मणिपुर

1926

6629

52

मेघालय

1976

2437

32

मिजोरम

575

973

0

नागालैंड

1213

4129

15

ओडिशा

33092

137567

682

पुडुचेरी

4736

16715

462

पंजाब

21662

68463

2708

राजस्थान

17717

92265

1308

सिक्किम

422

1857

24

तमिलनाडु

46506

475717

8685

तेलांगना

30636

137508

1025

त्रिपुरा

7107

14142

235

उत्तराखंड

11293

26250

464

उत्तर प्रदेश 

67825

270094

4869

वेस्ट बंगाल

24509

190021

4242

भारत में कुल मामले

1013964

4208431

85619


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।